सरायकेला में सीएम ने 3 जिलों की 5 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में 57 करोड़ की मंईयां सम्मान राशि भेजी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को सरायकेला पहुंचे, जहां उन्होंने कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों की 21 से 50 वर्ष की योग्य महिलाओं के खातों में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत 57 करोड़ 38 लाख 99 हजार रुपये हस्तांतरित किए।

saraikela cm transfers 57 crore maiyaan samman yojana beneficiaries

इस योजना में अब तक तीनों जिलों में 5 लाख 73 हजार 899 महिलाओं को चिन्हित किया गया है, और योजना आगे भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में लाभार्थी और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंईयां सम्मान योजना के पहले चरण में राशि

  • पूर्वी सिंहभूम जिले से 2 लाख 47 हजार 728 महिलाओं को 24 करोड़ 77 लाख 28 हजार रुपये,
  • पश्चिमी सिंहभूम जिले से 1 लाख 82 हजार 336 महिलाओं को 18 करोड़ 23 लाख 36 हजार रुपये,
  • और सरायकेला-खरसांवा जिले से 1 लाख 43 हजार 835 महिलाओं को 14 करोड़ 38 लाख 35 हजार रुपये की पहली किस्त की राशि हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता, सांसद जोबा मांझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना को झारखंड की महिलाओं के लिए एक वरदान बताया और मंच से बीजेपी पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि 2019 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने राज्य की जनता को कोरोना संकट से बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी।

हमारी सरकार ने राज्य के मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने का काम किया, जबकि प्रधानमंत्री ने हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज से घुमाने का सिर्फ सपना दिखाया था।

Important Link

Join WhatsApp groupClick Here
Official websiteClick Here

Leave a Comment